रन फॉर नेशन के द्वारा यूथ कांग्रेस ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

0
शिवपुरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन को यूथ कांग्रेस द्वारा पूरे देश भर में यूथ फॉर नेशन के साथ मनाया गया। इसी क्रम में यह आयोजन मंगलवार की सुबह पोलोग्राउण्ड पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया जिसमें युवा, यूथ दौड़े और राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन हर्षोंउल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर सिंधिया फैंस क्लब के शहर अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह चौहान, जनपद पंचायत सदस्य अमित शिवहरे, प्रताप गुर्जर, लक्ष्मण शर्मा, पार्षद आकाश शर्मा, प्रवीण यादव आशीष भार्गव, तेज नारायण शर्मा(सोनू), मनु चौहान, खालिदी गुर्जर, शिवम सेंगर, इंद्रपाल सिंह आदि सहित अन्य युवा साथी मौजूद रहे। 

कांग्रेस संगठन मजबूत बनाने जोनल प्रभारी ने ली बैठक 
कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक संख्या में लोग कांग्रेस से जुड़े और बूथ स्तर तक कांग्रेस की पकड़ हो इसे लेकर अभियान चलाया गया है जिसमें उद्देश्य है कि मप्र में कांग्रेस की सरकार बनाने इसके लिए कांग्रेस में वर्तमान दौर में विधानसभा अध्यक्ष व लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव स्थगित कर सीधे कर्मठ, लगनशील कार्यकर्ता को दायित्ववान जिम्मेदारी दी जा रही है और उनकी जिस पर नियुक्ति हो रही है उस पद के प्रति वह सत्य एंव निष्ठाभाव से कार्य करेंगें इसे लेकर यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, सिंधिया फैंस क्लब आदि संगठनों में महती भूमिका वाले कांग्रेसियों को जोड़ा जा रहा है। 

उक्त बात कही युवा कांग्रेस के जोनल प्रभारी चिरंजीवी राव व लोकसभा अध्यक्ष शैलेन्द्र रघुवंशी ने जो स्थानीय होटल हैप्पीनेस में युथ कांग्रेस, एनएसयूआई व सिंधिया फैंस क्लब के पदाधिकारी व सदस्यों को संबोधित कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान कर रहे थे। मीटिंग के दौरान सभी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को ब्लॉक स्तर पर युवा बेरोजगार को संगठित करने का कहा। इस अवसर पर युवा नेता अमित शिवहरे ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता के द्वारा आगामी मप्र चुनाव में एक युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को टिकट दिया जाए। 

इस बात पर सभी युथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तालियों की गडगड़़ाहट से समर्थन दिया। वहीं दूसरी ओर जोनल प्रभारी चिरंजीवी राव ने वर्तमान दौर में सभी को एक होकर संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। इस बैठक में यूथ कांग्रेस केे इरशाद पठान, सिद्धार्थ सिंह चौहान,ज.पं.सदस्य अमित शिवहरे, पुनीत शर्मा, प्रताप गुर्जर, लक्ष्मण शर्मा, अमित धाकड़, बाबू भाई, अमित गेडा, हरिओम रघुवंशी, आकाश शर्मा, पृथ्वी यादव,आकाश यादव, प्रकाश रावत, अजय धाकड़, केशव धाकड़, गौरव नायक, सत्यम नायक, ललित समाधिया, अमन आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!