शासकीय महाविद्यालय में अगले हफ्ते से प्रवेश प्रारंभ होंगे: सुरेंद्र शर्मा

NEWS ROOM
0
बदरवास। बदरवास शासकीय महाविद्यालय बदरवास में अगले हफ्ते से प्रवेश प्रकिया प्रारंभ हो जाएगी यह आश्वासन उच्च शिक्षा मंत्री जयभानसिंह पवैया द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा को दिया गया है। सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि 9 जून को उन्होंने भोपाल में उच्च शिक्षा मंत्री जयभानसिंह पवैया से मुलाकात कर उन्हें शिवपुरी जिले के बदरवास में शासकीय महाविद्यालय में अभी तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ न होने के वारे में अवगत कराया था। उच्च शिक्षा मंत्री को लिखित मांग पत्र सौंपते हुए उन्हें अवगत कराया गया था। 

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप शिवपुरी जिले के बदरवास में शासकीय महाविद्यालय प्रारंभ हो गया है परंतु उच्च शिक्षा विभाग द्वारा न तो अभी तक कला संकाय के कौन से विषय पढ़ाए जाएंगे। यह निर्धारित किया गया है और न ही महाविद्यालय का नाम विभाग के पोर्टल पर डाला गया है इस कारण से सत्र 2018-19 हेतु प्रवेश प्रक्रिया अभी तक प्रारंभ नहीं हो पाई है।

सुरेंद्र शर्मा ने उच्च शिक्षा मंत्री से महाविद्यालय के लिए प्राचार्य, प्राध्यापक एवं कार्यालयीन स्टॉफ भी शीघ्र पदस्थ करने की मांग की जिसे उच्च शिक्षा मंत्री द्वारा शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया। प्रवेश प्रक्रिया शीघ्र ही प्रारंभ हो इस हेतु उच्च शिक्षा मंत्री द्वारा प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा को निर्देशित कर दिया गया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!