शिवपुरी। आज सुबह इंदौर स्थिति अपने आबास पर गोली मारकर खुद खुशी करने के मामले में पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। इस दौरान पुलिस को 6 लाईन का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें उन्होने उल्लेख किया है कि वह तनाव में है और में परेशान हूं। में जा रहा हूं मेरे पीछे मेरे परिवार को देखने बाला कोई होना चाहिए। दुनिया को तनाव से दूर करने का दावा करने बाले भय्यूजी महाराज के साथ आखिर ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया।
सूत्रों की माने तो आज से 20 दिन पहले भी भय्यूजी महाराज के सास सुसर यानी ससुर अतुल शर्मा और सास रानी शर्मा को इंदौर से फोन आया कि यहां विवाद हो गया है। इस विवाद की बात सुनकर दोनों इंदौर गए थे। 3-4 दिन पहले ही दोनों लौटकर खनियांधाना आए थे। माना जा रहा है कि इसी विवाद के चलते भय्यूजी ने सुसाइड किया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।