सतेन्द्र उपाध्याय/शिवपुरी। आज इंदौर में अपने निवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अंतराष्ट्रीय संत भय्यूजी महाराज का शिवपुरी से भी कनेक्शन रहा है। भय्यूजी महाराज की पहली पत्नि माधवी का निधन नबंबर 2015 में हो गया था। माधवी के निधन के बाद भय्यूजी महाराज अकेले हो गए।
तभी भय्यूजी महाराज के आश्रम में रह कर पीएचडी कर रही खनियांधाना की आयूषी महाराज के संपर्क में आ गई। महाराज के संपर्क में आते ही दोनों के बीच प्रेम कहानी पनप गई। और दोनों के बीच प्यार परवान चढने लगा।
इस प्यार को अंजाम तक पहुंचाते हुए भय्यूजी महाराज और आयूषी ने 30 अप्रेल को शादी कर ली। यहां बता दे कि आयूषी का प्यार का नाम पंछी है। पूरे खनियांधाना में उन्हें पंक्षी के नाम से ही जाना जाता है। आयूषी के पिता अतुल शर्मा है। जो कि खनियांधाना में ही शासकीय शिक्षक है। आयूषी की माता का नाम रानी है। जो कि हाउसवाइफ है।
बताया गया है कि आयूषी के पिता अतुल शर्मा और मां रानी शर्मा ने भी लव मैरिज की है। मां रानी शर्मा भी खनियांधाना के पुरोहित परिवार से है। शादी के बाद से अतुल शर्मा के बेटे-बेटी और आयूषी के भाई बहिन आशू शर्मा और हनी शर्मा भी इंदौर स्थिति भय्यूजी महाराज के आश्रम में रहते है।




प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।