करैरा। ग्राम समोहा निवासी 14 वर्षीय किशोरी को घर के सामने ही निवासरत एक 16 वर्षीय युवक ने प्रेम जाल में फंसा लिया और रात के अंधेरे में युवती के घर की छत पर जा पहुंचा। दोनों छत पर रंगरेलियां मना रहे थे। एक युवक उनकी पहरेदारी कर रहा था। रात्रि में लगभग 10 बजे युवती के भाई की नींद खुली तो रखवाली कर रहा युवत दोड़ लगाकर भागने लगा। युवक को दौड़ लगाता देख भाई ने छत पर देखा तो उसक बहन आपत्तिजनक स्थिति में युवक के साथ थी।
भाई ने दोनों को दबोच लिया और दोनों की मारपीट करने लगे। युवक चिल्लाया तो उसके परिजन भी आ गए। दोनों के परिजनों में विवाद हुआ और युवक छत से कूद कर भाग गया। युवती के परिजन तत्काल युवती को लेकर करैरा थाने पहुंचे जहां युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने नाबालिग प्रेमी के खिलाफ बलात्कार की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।