शिवपुरी। "जल ही जीवन है।" जीवन धारा को शिवपुरी के हर घर मे पहुचना है यही संकल्प है,दूसरा कोई और विकल्प नही। एक और कामयाबी आज मिली। शहर के सब्जी मंडी, कोर्ट रोड की टंकी जो पिछले 8 साल से नही भरी थी आज सिंध का पानी उसमे पहुँच गया है। कल से कई और वार्डो में जल आपूर्ति शुरू हो जाएगी। यह जानकारी कैबिनेट मंत्री एवं विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने दी। बता दें कि यशोधरा राजे सिंधिया अब सिंध जलावर्धन योजना की डेली रिपोर्टिंग ले रहीं हैं। वो कहीं भी हों परंतु जलावर्धन योजना में दिनभर में क्या हुआ इसकी जानकारी जरूर लेतीं हैं। सिंधिया अब इस मामले में काफी गंभीर नजर आ रहीं हैं।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।