भोपाल। शिवपुरी की जलावर्धन योजना को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए भोपाल में आपातकालीन बैठक आहूत की गई। बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान एवं शिवपुरी विधायक व कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे समेत मुख्य सचिव वीपी सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। यशोधरा राजे सिंधिया ने बताया कि मनीखेड़ा जलवर्धन योजना के सम्बंध में अधिकारियों को सुनने के पश्चात मा.मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि हर हालात में शीघ्र ही शिवपुरी की जनता को स्वच्छ जल उपलब्ध कराया जाए।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।