शिवपुरी। प्रति मंगलवार और शनिवार को शिवपुरी और आसपास के क्षेत्रों से पैदल बांकड़े हनुमान मंदिर की यात्रा करने वाले भक्तों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने की दृष्टि से नगर महामंत्री हरिओम राठौर बताशे वालों ने करबला पर ठंडे पेयजल की प्याऊ लगाई। जहां से गुजरने वाले भक्तों और राहगीरों ने शीतल पेयजल पीकर अपनी प्यास बुझाई।
नगर महामंत्री हरिओम राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया के निर्देश पर यह प्याऊ लगाई गई है जो हर शनिवार और मंगलवार को संचालित की जाएगी। आज मंगलवार से जिसका शुभारंभ किया गया है और सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक यह प्याऊ संचालित रहेगी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।