SHIVPURI की युवती का INDORE में रेप, शादी के बाद ब्लैकमेलिंग

Updesh Awasthee
0
इंदौर। शिवपुरी की रहने वाली एक युवती ने थाने में अपने एक पुराने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। महिला ने पुलिस को बताया की उसके एक पुराने दोस्त ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया लेकिन शादी नहीं की। युवती की शादी कहीं और हो गई तो पुराना प्रेमी उसे ब्लैकमेल करने लगा। तंग आकर युवती ने सारी बात अपने पति को बता दी। युवती अपने पति के साथ इंदौर आई और रेप का मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

शादी का वादा करके होटल में संबंध बनाए

महिला थाने के अनुसार मूल रूप से शिवपुरी की रहने वाली 31 साल की एक महिला ने विजयनगर में रहने वाले शशिकांत उर्फ गुड्‌डू के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है।
महिला ने पुलिस को बताया कि लगभग 5 साल पहले उसकी दोस्ती आरोपी युवक से हुई थी। दोस्ती के बाद युवक ने उससे प्यार का इजहार किया और शादी करने की बात कही।
शादी का झांसा देकर आरोपी युवक महिला को सरवटे क्षेत्र स्थित एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह पिछले 5 सलों में उसके साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा है।

शादी के बाद ब्लैकमेल करने लगा, पति के साथ आकर एफआईआर कराई

इसी बीच महिला की शादी कहीं और हो गई। महिला की शादी होने के बाद भी आरोपी युवक उसे संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। युवक शादी के पहले बने संबंधों की बात महिला के पति और परिजनों को बताने के नाम पर ब्लैकमेल कर रहा था। युवक द्वारा ब्लैकमेल किए जाने से परेशान होकर महिला ने यह बात अपने पति और परिजनों को बताई। और परिजनों के साथ महिला थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!