किशोरी घर से लापता, संदेही पर केस दर्ज

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सूखा राजापुर में रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी शुक्रवार को शाम के समय अपने घर से लापता हो गई। मामले में परिजनों ने संदेही पर केस दर्ज करवाया है। सूखा राजापुर की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी शुक्रवार को शाम के समय घर से बिना बताए कहीं चली गई और देर शाम तक वह घर लौटकर नहीं आई। जब वह घर नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई और गांव में किशोरी की तलाश की गई लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद किसी ने उन्हें बताया कि उनकी पुत्री को करन जाटव निवासी खोरघार थाना सिरसौद के साथ देखा गया था जिसके बाद परिजन थाने गए और संदेह के आधार पर युवक के खिलाफ थाने में केस दर्ज करवाया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!