शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाली महल रोड शिवपुरी पर शनिवार को एक ट्रक के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए कार में टक्कर मार दी जिससे कार सवार घायल हो गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज विवेचना शुरू कर दी है। गजेन्द्रसिंह पुत्र खच्चूराम यादव निवासी झांसी रोड शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि शनिवार को दोपहर के समय वह अपने घर जा रहा था तभी ट्रक के चालक ने पीछे से उसकी कार में टक्कर मार दी जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसे भी चोटें आई। मामले में पुलिस ने कार चालक की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
अमोला घाटी पर कंटेनर ने कार में मारी टक्कर
सुरवाया थाना क्षेत्र के तहत अमोला घटना पर शनिवार को एक कंटेनर चालक आशु पुत्र हुसैन मोहम्मद मुसलमान निवासी केतबाड़ा जिला भरतपुर राजस्थान ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए कार में टक्कर मार दी जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। मामले में पुलिस ने कार चालक विपिन पुत्र रामसेवक वर्मा निवासी प्रेमनगर झांसी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।