किसान घर से करें बेटी का विवाह, खर्चा सरकार उठाएगी: पंचायत मंत्री

Updesh Awasthee
0
भोपाल। प्रदेश के सूखाग्रस्त जिलों के किसानों को अपनी बेटियों की शादी घर से कराने पर भी राज्य शासन की मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह/निकाह योजना का लाभ मिलेगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि सूखा प्रभावित जिलों के किसानों को योजना का लाभ लेने के लिये सामूहिक विवाह/निकाह समारोह में बेटियों की शादी करवाने की बाध्यता नहीं होगी। बता दें कि शिवपुरी जिला सूखा पीड़ित जिला घोषित हो चुका है। 

प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त-जन कल्याण श्री अशोक शाह ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2017-18 में अशोकनगर, दमोह, ग्वालियर, सागर, शिवपुरी, टीकमगढ़ और विदिशा जिलों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया था। इन जिलों के किसानों को बेटियों की शादी में मदद करने के लिए राज्य सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए आवेदन जिले के कलेक्टर और संयुक्त संचालक/उप संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग के कार्यालय में प्राप्त किये जाएंगे।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!