श्रीराम पाईप के संचालक नक्टूराम मुदगल की नहीं रहे

0
शिवपुरी। शहर की धर्मशाला रोड पर संचालित श्रीराम पाईप के संचालक नक्टूराम मुदगल की आज निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से शहर के सेनेट्री मार्केट में शोक का माहौल निर्मित हो गया है। उनका निधन आज ग्वालियर ले जाते समय मोहना के पास हुआ है। विदित हो कि कुछ दिनों पूर्व श्रीराम पाईप के संचालक श्री नक्टूराम मुदगल का 5 अप्रैल को एक्सीडेंट हो गया था। जिन्हें उपचार के लिए ग्वालियर भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें हेडइंजुरी बताई थी। उसके बाद उनकी हालत में सुधार होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बापिस घर भिजवा दिया था। बीती रात्रि अचानक से उनकी हालात फिर बिगडने लगी। जिन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे परंतु उनकी हालात और ज्यादा बिगडने लगी। तो उन्हें उपचार के लिए ग्वालियर ले जा रहे थे। तभी रास्ते में मोहना पर उनका निधन हो गया। 

वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। इस परिवार में उनके बड़े बेटे गिर्राज शर्मा, भूषण शर्मा और ललित मुदगल स्थानीय संपादक शिवपुरी समाचार डॉट कॉम है। उनके निधन की खबर पर पूरे शहर में शोक की लहर दौड गई है। उनकी अंतिम यात्रा 5 बजे निज निवास कोठी नं 8 के पास मोती बाबा रोड़ फिजीकल से निकाली जाएगी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!