शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले अस्पताल चौराहा के पास स्थित आनंद दूध डेयरी से बीते रोज एक युवक की बाइक चोरी हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार श्रीलाल पुत्र भोला कुशवाह निवासी मनियर शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बीते रोज शाम के समय वह आनंद दूध डेयरी के पास अस्पताल चौराहा के पास दूध खरीदने के लिए गया हुआ था।
जब वह दूध खरीदकर आया तो देखा कि उसकी बाइक गायब है। जिस पर उसने आसपास पूछताछ की लेकिन बाइक का कहीं कुछ पता नहीं चल सकाँ इसके बाद वह थाने गया और माले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।