शिवपुरी। शहर में इन दिनों पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। पब्लिक पार्लियामेंट 37 दिन से सत्याग्रह कर रही है। पार्षद नीलम बघेल ने पानी के लिए चक्काजाम कर दिया था। परंतु शहर में पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है। पानी के लिए पूरे शहर में हाहाकार मचा हुआ है। आज पब्लिक ने पानी के लिए नपाध्यक्ष मुन्नालाल के घर का घेराब कर दिया। पब्लिक ने मांग रखी कि उनके वार्ड में सिंध का पानी तो दूर नगरपालिका के टेंकर देखने को भी नहीं मिलते।
आज वार्ड क्रमांक 7 के लोग पानी की समस्या को लेकर मुन्नालाल कुशवाह के घर जा धमके और पानी की मांग करने लगे। पब्लिक ने मुन्नालाल कुशवाह के गौतम विहार कॉलोनी में स्थिति घर के बाहर जमकर नारेबाजी की। पब्लिक ने अपने बार्ड पार्षद पर आरोप लगाया कि वह चुनाव के बाद से इस क्षेत्र में दिखाई ही नहीं दे रहा । पानी के टेंकर का पानी मिलना तो दूर इस क्षेत्र में पानी के टेंकर दिखाई तक नहीं दे रहे है। सिंध के पानी की लाईन भी इस क्षेत्र से दूर है।
ऐसे में पानी के लिए वह जाए तो कहा जाए। पब्लिक ने मुन्नालाल कुशवाह के घर के बाहर धरना देते सिंध के पानी की लाईन जोडने की मांग की। जिसपर मुन्नालाल कुशवाह ने पब्लिक की समस्या का समाधान कर टेंकर भिजवाने का आश्वासन दिया। तब कही जाकर पब्लिक शांत हुई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।