आप पार्टी ने की मण्डल अध्यक्षों की नियुक्ति, बांटे प्रमाण पत्र

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। आम आदमी पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष आलोक अग्रवाल के निर्देशन में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की जा रहीं है। इसी क्रम में जिला शिवपुरी के मुख्यालय पर आप पार्टी कार्यालय में जिला संयोजक एड.पीयूष शर्मा के निर्देशन में मंडल अध्यक्षों का मनोनयन किया गया जिसमें कोलारस और शिवपुरी में नियुक्त किए गए मण्डल अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए। इसके अलावा नगर पालिका के वार्ड पार्षदों से प्रत्याशी बनने के लिए भी बायोडाटा मांगें गए। 

इस अवसर पर मौजूद आप पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव हिमांश कुलश्रेष्ठ ने कहा कि आप पार्टी ने हमेशा साफ-स्वच्छ और पारदर्शिता के साथ दिल्ली में सरकार का संचालन किया है और इसी क्रम में अब आगामी समय में मप्र में यह तैयारी की जाना है इसी को लेकर आप पार्टी बूथ स्तर तक अपनी पकड़ बनाने के लिए मंडल अध्यक्षों को तैनात कर पार्टी को मजबूत करने का कार्य कर रही है इसलिए ध्यान रखें आप पार्टी को मजबूत बनाने अभी से जुट जाऐं और ग्राम-ग्राम व शहरों तक अपनी पकड़ बनाऐं ताकि जनविरोधी नीतियों से संचालित भाजपा सरकार को उखाड़ फेंके। 

इस दौरान मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के अवसर पर विशेष रूप से प्रदेश संगठन सचिव हिमांशु कुलश्रेष्ठ व ग्वालियर जिलाध्यक्ष शामिल शर्मा रहे जबकि जिला संयोजक एड.पीयूष शर्मा के साथ संयुक्त रूप से नियुक्त किए गए मण्डल अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर शिवपुरी विधानसभा प्रभारी विपिन शिवहरे, जिला सचिव डॉ.जी.एस.सक्सैना, राजेश कुशवाह, शोभित सांखला, दीपक कुशवाह, शिवकुमार परिहार, अखिराज यादव, सुमरन यादव, मजबूत सिंह यादव, सुमन शर्मा, आनन्द शर्मा, अब्दुल आरिफ, सतीश खटीक, राकेश माहौल, बलराम जाटव, राजकुमार त्यागी, सादिक खान, शब्बीर खान आदि सहित आधा सैकड़ा की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं के बीच मंडल अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!