यशोधरा राजे सिंधिया ने किया वन स्टॉप सेंटर का शुभारंभ

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने आज न्यूब्लॉक शिवपुरी में महिला एवं बाल विकास द्वारा ऊषा किरण योजना के तहत वन स्टॉप सेंटर का शुभारंभ कर उसका अवलोकन किया। इस मौके पर विधायक पोहरी प्रहलाद भारती, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश जैन सहित जनप्रतिनिधि एवं विभाग के अधिकारीगण आदि उपस्थित थे। श्रीमती सिंधिया ने केन्द्र का निरीक्षण भी किया।

उल्लेखनीय है कि वन स्टॉप सेंटर के तहत सभी प्रकार की हिंसा से पीडि़त महिलाओं एवं बालिकाओं को एक ही स्थान पर अस्थाई आश्रय, पुलिस- विधि सहायता, चिकित्सा एवं कांउसलिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। 

महिला सशक्तिकरण अधिकारी ओ.पी.पाण्डे ने केन्द्र के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि वन स्टॉप सेंटर हेतु आपातकालीन फोन सेवा से किसी भी स्थान पर महिलाओं के साथ होने वाले आपराधों की शिकायत केन्द्र के नम्बरों पर की जा सकेगी। 

10वीं एवं 12वीं परीक्षा की प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को दी शुभकामनाए
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया से सर्किट हाउस में हाईस्कूल एवं हायरसेकेण्डरी की वर्ष 2018 की बोर्ड परीक्षाओं में प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले जिले के छात्र-छात्राओं ने भेंट की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाए देते हुए कहा कि भविष्य में इसी प्रकार उपलब्धि अर्जित करते हुए अपने माता-पिता, अपनी संस्था तथा अपने जिले का नाम रोशन करें। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!