शिवपुरी। सीहोर थाना क्षेत्र के ग्राम बहगवां में दो सगे भाई सुरेश रावत और रामेश्वर रावत पुत्र श्रीलाल रावत में इस बात को लेकर विवाद हो गया कि एक भाई खेत में डले कचरे में आग लगा रहा था तभी दूसरे भाई के पाइप का वाल्व जल गया। इस बात को लेकर दोनों में कहा सुनी गई। गाली गलौंज से शुरू हुआ यह विवाद धीरे-धीरे विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। दोनों ही भाइयों ने घटना की शिकायत सीहोर थाने पहुंचकर दर्ज कराई।
पुलिस ने सुरेश की रिपोर्ट पर से राजेश रावत, रामेश्वर के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। वहीं रामेश्वर की रिपोर्ट पर से सुरेश और श्रीलाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।