शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले रेल्वे क्रॉसिंग पोहरी रोड पर एक ट्रक के चालक ने बैक करते समय पीछे खड़े युवक में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। दयाराम पुत्र मूलचंद शाक्य निवासी पीएस होटल के पास शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि गुरुवार को जब वह किसी काम से जा रहा था तभी रेल्वे क्रॉसिंग पोहरी रोड पर एक ट्रक के चालक ने बैक करते समय उसमें टक्कर मार दी जिससे वह जमीन पर गिर गया और चोटिल हो गया।
घायल को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां उपचार के बाद वह थाने गया और मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।