शिवपुरी। अभी अभी खबर आ रही है कि शहर से पोहरी बायपास पर निवासरत ग्राम पंचायत सिकरावदा के सरपंच की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा इतना खतरनाक था कि उनके साथ उनकी बुलेट बाइक पर सबार उनका साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल साथी को लेकर जिला चिकित्सालय लेकर आये जहाँ उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने ग्वालियर रैफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार पूरण रावत निवासी सिकरावदा हाल निवासी हनुमान कॉलोनी पोहरी बायपास अपने साथी विशनलाल रावत निवासी रायचंदखेरी साथ अपने गांव सिकरावदा होते हुए अपनी बुलेट क्रमांक MP33 C4888 से ग्राम बागोदा से लौट रहे थे तभी मुडेरी के पास बुलेट अनियत्रित होकर फिसल कर गिर गई। जिससे बुलेट पर सवार पूर्व सरपंच पूरण रावत की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही इस हादसे में बुलेट पर पीछे बैठे एक रिश्तेदार विशनलाल रावत की हालत भी गंभीर बताई गई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।