शिवपुरी। आज शहर में गर्भवती महिलाओं के घर जाकर उनका हालचाल जानने बाली आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में जाकर जमकर हंगामा किया। आशा कार्यकताओं का आरोप है कि सुपरवाईजर सुनील कुमार महज 250 रूपए के पेंमेट के एवज में 150 रूपए की रिश्वत मांगता है। ऐसा नहीं है कि इस बात की शिकायत पीडित आशा कार्यकताओं ने सीएमएचओ तक कर दी परंतु आज दो साल बाद भी पेमेंट नहीं हो पाया।
आज मध्यप्रदेश आशा ऊषा सहयोगी संगठन की प्रांतीय अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव के साथ मिलकर कलेक्ट्रेट में पहुंची। और शिकायत करते हुए वह 9 माह सेवा देने के बाद होम विजिट कर हर गर्भवती माता का 42 दिन का होम विजिट करते है। उसमें 250 रूपए दिए जाते है। आशाओं का आरोप हैै वह इसके पेंमेट को लेकर 3 साल से फिर रहे हैै। और सेवाएं दे रहे है। इसके एवज में सुपरवाईजर सुनील जैन 150 रूपए की मांग करता है।
इस मामले को लेकर आक्रोशित आशाओं ने कलेक्ट्रट की स्वास्थ्य विभाग की शाखा में पहुंची और जाकर अपने पूरे कागज कलेक्ट्रेट में फैक दिए। उसके बाद शाखा में पदस्थ बाबू औैर अपर कलेक्टर प्रजापति ने मामले की जांच कर पेमेंट कराने की बात कही।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।