शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले सूखी की टेक पिछोर रन्नौद रोड पर एक बोलेरो के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए एक बाइक सवार में टक्कर मार दी। घटना में बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। विक्रम पुत्र रामदीन जाटव निवासी सेमरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि शुक्रवार को वह अपने बच्चियों व नाती के साथ शादी में शामिल होने के लिए गया हुआ था। जहां से वह शादी समारोह से लौटकर आ रहा था तभी सूखी की टेक पिछोर-रन्नौद रोड पर पीछे से बोलेरो के चालक ने तेजी व लापरवाही से बुलेरो चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही विक्रव व उसकी दोनों बच्चियों बाइक से नीचे गिर गई और तीनों घायल हो गए। घटना के बाद बोलेरो चालक मौके से भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-100 मौके पर पहुंच गई और घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।