करैरा। जिले के करैरा के ग्राम कारोठा में बीते 11 मई को एक वृद्ध महिला की झोंपड़ी को जलाने वाले चार आरोपियों पर पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर लिया है। उक्त कार्यवाही पुलिस ने पीडि़त महिला द्वारा दिए गए आवेदन की जांच के बाद की है। जानकारी के अनुसार 11 मई को रात्रि में मक्कोबाई पत्नि जगदीश तिवारी की झोंपड़ी में अचानक से आग लग गई थी। आग की लपटें देखकर जब वृद्धा जागी और वह झोंपड़ी से बाहर निकल आई।
इस दौरान आग के उजाले में उसने आरोपी रविंद्र दुबे, महेंद्र दुबे, राहुल दुबे और राजीव दुबे को भागते हुए देखा था। जिसकी शिकायत पीडि़ता ने आवेदन के माध्यम से थाने में की थी। पुलिस ने इस आवेदन की जांच के बाद घटना में आरोपियों की संलिप्तता पाई और सभी आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 436, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
बताया जाता है कि वृद्ध महिला और आरोपियों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था जिसके कारण ही आरोपियों ने यह घटना कारित की है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।