सिंध के पानी के लिए पब्लिक पार्लियामेंट का बाजार बंद, पब्लिक का अच्छा समर्थन

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शिवपुरी की पेयजल समस्या के स्थाई समाधान की मांग और सिंध जलावर्धन योजना में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्यवाही को लेकर 25 दिन से जल सत्याग्रह कर रही समाजसेवी संस्था पब्लिक पार्लियामेंट के आव्हान पर आज शिवपुरी बंद को अच्छी खासी सफलता मिली। उनकी सफलता इसलिए उल्लेखनीय रही, क्योंकि बाजार बंद कराने कोई भी सडक़ों पर नहीं आया, लेकिन इसके बाद भी शहर के मुख्य बाजार कोर्ट रोड़, सदर बाजार, टेकरी गली, आर्य समाज रोड़ आदि क्षेत्रों में दुकानें काफी हद तक बंद रहीं। इन क्षेत्रों में दुकानें बंद रख व्यापारियों ने आंदोलन को अपनी मूक सहमति दी। पुरानी शिवपुरी में भी दुकानें बंद रही, लेकिन झांसी तिराहा, एबी रोड़ और कमलागंज में बंद का अधिक प्रभाव देखने को नहीं मिला। पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने दोपहर 1 बजे से लेकर 3 बजे तक अपने पेट्रोल पंप बंद रखकर जल क्रांति सत्याग्रह को अपना समर्थन दिया। 

सुबह से ही माधव चौक, कोर्ट रोड़, सदर बाजार, न्यू ब्लॉक और पुरानी शिवपुरी की दुकानें स्वेच्छा से दुकानदारों ने बंद रखीं। अभी तक बंद के दौरान लोग उत्पात मचाते देखे गए, लेकिन जल क्रांति सत्याग्रह को समर्थन करते हुए व्यापारियों के इस निर्णय का सत्याग्रहियों ने स्वागत किया और उनका आभार माना है।

पुरानी शिवपुरी क्षेत्र में किसी भी बंद के दौरान दुकानें बंद नहीं की जाती थीं और न ही कोई बंद कराने वाला संगठन उस क्षेत्र में पहुंचता था, लेकिन यह पहली बार हुआ है कि पुरानी शिवपुरी के बाजार भी काफी हद तक बंद रहे और हर किसी ने अपना योगदान जल क्रांति सत्याग्रह को दिया। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!