शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले लुधावली क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगा ली। बताया जाता है कि युवक गृह क्लेश से परेशान था जिस कारण उसने फांसी लगा ली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। मृतक युवक नवीन के परिजनों ने बताया कि नवीन पुत्र रमेश राठौर (25) शुक्रवार सुबह तक तो ठीक ठाक था, लेकिन अचानक 10 बजे अपने कमरे में बंद हो गया। नवीन की पत्नी मायके गई हुई थी जबकि उसका पिता एवं अन्य परिजन घर थे। जब काफी देर तक नवीन कमरे से बाहर नहीं निकला तो पिता ने कमरे में झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए क्योंकि नवीन पंखे पर साड़ी के फंदा बनाकर लटका हुआ था।
पिता ने तुरंत अन्य परिजनों की मदद से नवीन को फांंसी के फंदे से नीचे उतारा और जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि नवीन ने गृहक्लेश के चलते आत्महत्या की है। सूत्रों की मानें तो नवीन शराब पीने का आदि था और आए दिन उसका पिता के साथ भी विवाद होता रहता था।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।