बड़ी खबर: फसल बैचने आ रहे ट्रेक्टर ट्रॉली को कंटेनर ने उडाया, एक की मौत,चार घायल

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। बीती रात 2 बजे सतनवाड़ा थाना अंतर्गत कंटेनर और ट्रेक्टर ट्रॉली के बीच टक्कर में ट्राली में सवार कृषक जंडेल उर्फ टिल्लू बघेल पुत्र रामजीत बघेल की मौत हो गई जबकि ट्रेक्टर ट्रॉली में सवार निरपत गुर्जर पुत्र पंचम गुर्जर, सियाराम बघेल पुत्र पंछीपाल, महेश जाटव पुत्र मानाराम जाटव गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने इस मामले में कंटेनर क्रमांक एमपी 07 जी 3434 को जब्त कर चालक के विरूद्ध भादवि की धारा 304ए का मामला कायम कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बांरा निवासी कृषक निरपत गुर्जर आदि अपनी फसल बेचने के लिए कल रात ट्रेक्टर ट्रॉली क्रमांक एमपी 07 एमए 6048 से शिवपुरी आ रहे थे। ट्रेक्टर रमेश गुर्जर चला रहा था और अन्य चार लोग ट्रेक्टर ट्रॉली में रखी चने की बोरी पर सो रहे थे। ट्रेक्टर ट्रॉली में पीछे से कंटेनर ने इतनी जोर से टक्कर मारी कि घटनास्थल पर ही जंडेल बघेल की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना में पूरा चना सडक़ पर फैल गया। पुलिस ने कंटेनरन को जब्त कर लिया है जबकि ट्रक चालक मौके से भाग निकला। 

जवान बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दु:खों का पहाड़
ट्राली में सवार रामजीत बघेल के 21 वर्षीय जवान बेटे जंडेल की मौत से बघेल परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट बैठा, जंडेल की माँ का अपने बेटे के गम में रो रोकर बुरा हाल है। जंडेल परिवार में बड़ा बेटा था और वह अपने पिताजी के साथ खेतीबाड़ी में भी हाथ बाँटाता था। जंडेल की मौत से परिवार सहित पूरे गांव में शोक का माहौल है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!