सहस्त्र हाथों लाखों प्रणाम, भगवान परशुराम की शोभायात्रा में बिराट नगर ने पलकें विछाकर किया स्वागत

NEWS ROOM
0
बैराड़। हमेशा से ही विराट नगर रहे बैराड़ में आज फिर भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा के दौरान अपनी एकता और अखण्डता का परिचय देते हुए सभी ने एक जुट होकर पलके बिछाकर भगवान परशुराम की शौभायात्रा का स्वागत किया। जिले के बैराड़ नगर में आज सुबह भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। आयोजन की शुरुआत नगर के नया बस स्टैंड पर स्थित स्वामी आश्रम हनुमान मंदिर से कलश यात्रा एवं गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। भव्य शोभायात्रा नगर परिषद बैराड़ के मेन मार्केट पोहरी मोहना रोड से होते हुए ब्राह्मण धर्मशाला पहुंची जहां भगवान परशुराम जी की भव्य आरती का आयोजन किया गया तत्पश्चात सामूहिक भोज किया गया जिसमें समाज के समस्त विप्र बंधुओं ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। 

इस कार्यक्रम में सैकड़ों की तादात ब्राह्मण समाज की महिलाएं एवं समस्त समाज बंधु उपस्थित हुए इस आयोजन को भव्यता प्रदान करने के लिए समाज के लोगों व युवा  यौ द्वारा पूरे जोश के साथ भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली जिसमें जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया। स्वागत में सर्वप्रथम शुक्ला मित्र मंडल,विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, कमलेश तिवारी प्रवण शुक्ला अग्रवाल समाज, सुनील मुदगल पत्रकार सहित कई कार्यकर्ताओं द्वारा भगवान परशुराम की शोभायात्रा का स्वागत किया गया। 

जैसे जैसे शोभायात्रा नगर से गुजर रही थी भगवान परशुराम की शोभायात्रा का स्वागत जगह जगह किया गया एवं पुष्प वर्षा की गई इससे के साथ ही भगवान परशुराम के गगनभेदी नारों के साथ भगवान परशुराम की यात्रा शोभायात्रा निकाली गई। इसका समापन ब्राह्मण समाज धर्मशाला माता रोड पर किया गया समापन अवसर पर सभी समाज के समाज बंधु उपस्थित हुए उपस्थित समाज बंधुओं द्वारा समाज को संगठित करने एवं कदम से कदम मिलाकर सामाजिक कार्यों में सभी विप्र बंधु अग्रणी भूमिका का निर्वहन करें। 

क्योंकि ब्राह्मण समाज हमेशा से अग्रणी भूमिका का निर्वहन करता आया है लेकिन उसे सदैव बनाए रखने के लिए हमें सामाजिक आयोजनों को पूरी एकजुटता के साथ करना चाहिए जिससे हमारे समाज का विकास हो और आने वाली पीढ़ी को संस्कारवान बनाएं। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!