करैरा। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां पुलिस सहायता केन्द्र के पास शादी में डीजे पर डांस को लेकर हुए विबाद में एक युवक कनपटी पर रखकर एक युवक को गोली मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए करैरा उपस्वास्थ केन्द्र करैरा में भर्ती कराया गया। जहां युवक की गंभीर हालात को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला चिकित्सायल रैफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार करैरा विधायक शकुंतला खटीक के भतीजे मनीष खटीक की शादी में पुलिस सहायता केंद्र के पास डीजे पर डांस करते समय राजेश साहू का डांस को लेकर कमलेश साहू से विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी राजेश साहू ने कट्टा निकालकर युवक की कनपटी पर रखकर फायर ठोंक दिया।
इस बारदात में गोली कमलेश की कनपटी पर जा लगी। घायल को मौजूद लोगों द्वारा करैरा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से उसे इलाज के लिए अस्पताल रैफर कर दिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।