शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के झांसी रोड़ बगिया के पास कल दोपहर एक मनचले ने कॉलेज से लौट रही छात्रा को बीच सडक़ पर रोक लिया और उसके साथ अशलील छेड़छाड़ कर दी। जब पीडि़ता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी मारपीट कर दी और मौके से फरार हो गया। जिसकी शिकायत पीडि़ता ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 354, 341, 323, 3(2) 5(क)3(1)ब क एससी एसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय छात्रा कल दोपहर डेढ़ बजे आईटीआई से पढक़र अपने घर वापस आ रही थी जहां झांसी रोड़ बगिया के पास बैठे मनचले युवक आकाश पुत्र घनश्याम सोनी ने रोक लिया और उसके साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। जब पीडि़त छात्रा ने आरोपी का विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट कर दी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।