बाइक चोरों के हौसले बुलंद, दो दिन में दो बाइक चोरी

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाली सुनारगली व झांसी तिराहा बंटी पान वाले की दुकान से चोरों ने दो बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पहली बाइक चोरी की घटना 2 मई को घटित हुई। यहां महेन्द्र पुत्र गुलाबचंद सोनी निवासी टोगरा रोड हनुमान मंदिर के सामने फतेहपुर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह उसकी दुकान सुनार गली में स्थित है। 

रोज की ही तरह वह अपनी दुकान पर गया और बाइक को दुकान के बाहर खड़ा कर दिया। जब शाम के समय वह घर जाने के लिए निकले तो देखा कि बाइक गायब है जिस पर आसपास पूछताछ की लेकिन बाइक का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद वह थाने आया और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। 

वहीं दूसरी बाइक चोरी की घटना 3 मई को शाम के समय घटित हुई। बाइक मालिक बलवीर पुत्र खैरू रावत निवासी सेसई ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह झांसी तिराहा किसी काम से गया हुआ था और उसने अपनी बाइक को बंटी पान वाले की दुकान के सामने रख दिया जब वह वापस आया तो देखा कि बाइक गायब थी जिस पर वह थाने गया और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!