6 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं मिनी कार्यकर्ता का 7 दिवस का वेतन राजसात

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। 6 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं मिनी कार्यकर्ताओं का कार्य में लापरवाही बरतने पर प्राप्त नोटिस का संतोषजनक जवाब न देने पर 7 दिवस का मानदेय राजसात करने की कार्रवाई की गई है। कार्यकर्ताओं में अनीता बाथम, क्रांति फले, लॉरेन्स सुमन, राजकुमार, पिस्ता जाटव, रीना जाटव शामिल है। एकीकृत बाल विकास परियोजना नरवर के परियोजना अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता एवं सहायिका ग्राम में अनुपस्थित पाए जाने, आंगनवाड़ी केंद्र संचालन में लापरवाही बरते जाने पर संबंधित के विरुद्ध सेवाएं समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अपने मुख्यालय पर रहकर कार्य करने के निर्देश दिए है। प्रभारी परियोजना अधिकारी अनीता श्रीवास्तव एवं सेक्टर पर्यवेक्षकों द्वारा लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में सघन निरीक्षण की कार्रवाई की जा रही है।   
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!