शिवपुरी। जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में आज वार्ड 11 की पार्षद नीलम बघेल, उनके पति सहित वार्ड की महिलाएं पहुंची। उनका कहना था कि वार्ड 11 की महाराणा प्रताप कॉलोनी, ऊषा ट्रस्ट कॉलोनी, लक्ष्मीबाई रोड में, कुंआ से पानी की सप्लाई को अति शीघ्र जोड़कर घरों तक पानी पहुंचाया जाए। उनका कहना था कि विगत 40 वर्षों से इस कुएं से पानी की सप्लाई होती रही है,
लेकिन महल के पीछे के रोड निर्माण कार्य के दौरान उक्त पाइप लाइन डैमेज होा गई जिससे वार्ड की जनता को पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। नीलम बघेल का कहना था कि दो दिन अगर हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम चक्काजाम करेंगे।
वहीं वार्डवासियों द्वारा नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवा और नगरपालिका हाय-हाय की नारेबाजी की। यहां बता दें कि शहर में पानी की समस्या एक विकराल रूप धारण कर चुकी है और पानी के अभाव में जनता में त्राहि-त्राहि मची हुई है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।