एग्जाम देने आए छात्र का मोबाइल चोरी

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शासकीय  माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्याल य शिवपुरी में छात्र-छात्राओं की सामग्री की सुरक्षा की दृष्टि से कोई इंतजाम नहीं है, न ही महाविद्यालय में सीसीटीह्वी कैमरों की व्यवस्था है। इसी तरह का मामला विगत दिवस महाविद्यालय में घटित हुआ। प्राइवेट बीए प्रथम वर्ष का छात्र अंकेश परिहार निवासी डोंगरपुर पेपर देने के लिए आया हुआ था। 

छात्र ने विद्यालय परिसर में स्टैंड पर अपनी बाइक खड़ी करके उसकी डिग्गी में अपना मोबाइल रख दिया और पेपर देने के लिए चला गया जब वापस लौटकर आया तो उसे अपना मोबाइल नहीं मिला। 

छात्र ने बताया कि स्टेण्ड पर महाविद्यालय का कर्मचारी भी तैनात था। छात्र ने बताया कि उसने इस बात की शिकायत महाविद्यालय के प्राचार्य से भी लेकिन उनका कहना था कि इसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!