करैरा पुलिस को मिली ईनाम में फिर लूट की FIR, मिनटों में सुलझाया

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पेट्रोल पंप लूट कांड को घंटो में ट्रेस कर सुर्खियों में आई करैरा पुलिस को जहां पेट्रोल पंप संचालको ने सम्मानित किया और आमजनो की तारिफ मिल रही है। अभी एक ओर ईनाम करैरा पुलिस को मिली है,इस इनाम में पुलिस को लूट की FIR करनी पडी हालाकि पुलिस ने इस मामले को तत्काल ही सुलझा लिया है। 

डर निकला व्यापारी का, और पहुंच गया थाने में 
करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गल्ला मंडी के पास करैरा में रहने वाले अशोक गुप्ता पुत्र दयाराम गुप्ता उम्र 38 वर्ष ने बुधवार को करैरा थाना पहुंचकर एक आवेदन किया कि 5 जनवरी 2018 को जब वह बाइक से अपने घर लौट रहा था तभी कलोथरा पेट्रोल पंप के पास तीन बदमाशों ने रात 9 बजे उसे रोक लिया और कट्टा अडाकर उसके पास से थैला छीन लिया जिसमें 40 हजार रुपए रखे हुए थे। 

घटना के बाद से डरे सहमे अशोक गुप्ता ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं कराईए जो की फेरी का व्यवसाय करता है। लेकिन हाल ही में पुलिस द्वारा पेट्रोल पंप संचालक के साथ हुई करीब ढाई लाख रुपए की लूट का पर्दाफ ाश करते हुए चंद घंटों में ही आरोपियों को गिरफ्तार किया तो अशोक गुप्ता को भी हिम्मत आई उसे पुलिस पर विश्वास जागा जिसके बाद उसने पूरा घटनाक्रम पुलिस को बताया। 

करैरा थाना प्रभारी प्रदीप वाल्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पेट्रोल संचालक के साथ लूट के आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो एक आरोपी विजय जाटव ने अशोक गुप्ता के रुपए छीनने की बात स्वीकार की। पुलिस अब उसके दो अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई हैए साथ ही आरोपियों से और भी पूछताछ की जा रही है जिससे अन्य अपराधों का खुलासा होने की भी उम्मीद है।

पुलिस के प्रति लोगों में जागा विश्वास
यहां बताना होगा कि करैरा थाना क्षेत्र में पिछले काफी समय से लूट, डकैती, चोरी की घटनाएं घटित हुईए लेकिन उन घटनाओं में आरोपियों के गिरफ्तार न होने से लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास उठ गया था, लेकिन करैरा थाना प्रभारी प्रदीप वाल्टर के आने के बाद से करैरा पुलिस की कार्यप्रणाली में जो बदलाव आए हैं उससे लोगों का विश्वास फिर से पुलिस पर जागा है और यह विश्वास हाल ही हुई लूट के आरोपियों को चंद घंटों में गिरफ्तार करने के बाद और भी बडा है। जिसके लिए पुलिस टीम को सम्मानित भी किया गया था।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!