शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले शासकीय महाविद्यालय पोहरी में शनिवार को बीए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित की जा रही थी। जब परीक्षा चल रही थी तभी मनीष धाकड़ निवासी पोहरी महाविद्यालय में अनायास ही परीक्षा हॉल में घुस आया जब प्रोफेसर जीएस गिल ने उसे रोकने का प्रयास किया तो युवक द्वारा प्रोफेसर के पांव काटने की धमकी दी और परीक्षा में व्यवधान उत्पन्न किया।
बताया जा रहा है कि मनीष धाकड़ भी महाविद्यालय का छात्र है और वह चतुर्थ सेमेस्टर का विद्यार्थी है और कल उसका पेपर नहीं था, लेकिन फिर भी वह महाविद्यालय में आया था। प्रोफेसर की शिकायत पर से पुलिस ने युवक के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।