सूखा राहत में शिवपुरी कमजोर, CM, ​कलेक्टर से नाराज | SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर कलेक्टरों को सख्ती का संदेश दिया। कटनी, शिवपुरी, टीकमगढ़, दमोह, विदिशा और अशोकनगर के कामों से वो असंतुष्ट नजर आए। कटनी कलेक्टर वीएस चौधरी कोलसानी का तो उन्होंने यहां तक कह दिया कि यदि ऐसा ही चला तो कहीं कलेक्टर बनने लायक नहीं रहोगे। सीएम चौहान ने ये सख्ती भरा मैसेज कल वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान कलेक्टर व एसपी से चर्चा करते हुए दिया। उन्होंने कहा कि मेरे मन को अच्छा नहीं लगा। तकलीफ हुई कि किसानों तक पैसा नहीं पहुंचा है और इसके लिए कलेक्टर जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि मंदसौर जाने पर उन्हें किसानों के पैसे नहीं मिलने की जानकारी मिली। इसके बाद सभी जिलों से ऐसी ही रिपोर्ट मिली। टीकमगढ़, विदिशा, दमोह में भी काफी शिकायतें हैं। इसलिए सभी कलेक्टर इसे प्राथमिकता में ले और किसानों का पैसा जल्द से जल्द उनके खाते में पहुंचाएं।

सीधी कलेक्टर की तारीफ: 
सीएम चौहान ने सूखा राहत को लेकर सीधी कलेक्टर दिलीप कुमार की तारीफ की। सूखा राहत मद की राशि किसानों को बांटने में सीधी जिला अव्वल है, वहीं शिवपुरी, विदिशा और अशोकनगर का काम सबसे कमजोर है।

उधर नीमच कलेक्टर को पीएम एक्सीलेंस अ‍ॅवार्ड
प्रधानमंत्री एक्सीलेंस अवार्ड के लिए मध्यप्रदेश के सिर्फ एक कलेक्टर का चयन हो पाया है। नीमच कलेक्टर को इसके लिए चुना गया है। नीमच कलेक्टर को यह अवार्ड प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन के मामले में दिया जाएगा। इस समय कौशलेंद्र विक्रम सिंह नीमच कलेक्टर हैं। पीएम एक्सीलेंस अवार्ड के लिए तीन कैटेगरी तय की गई थी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!