शिवपुरी। इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम ऐडवारा में एक युवक की चोट लगने से मौत हो गई। युवक को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र आए जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। ऐडवारा का रहने वाला देवीलाल पुत्र हल्काराम जाटव की गंभीर चोट लगने के कारण में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि देवीलाल ने अधिक शराब पी ली थी और वह नशे में पत्थर पर गिर गया था और गंभीर चोट लग गई थी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।