करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के अमोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीते मंगलवार के दिन अमोला कुशवाह होटल के पास शादी के कार्ड लगाने गए युवक को एक अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। जिससे युवक की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। इस मामले की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही ट्रक चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया। इस मामले की सूचना तत्काल दिनारा पुलिस को दी। दिनारा पुलिस ने नाकेबंदी कर उक्त ट्रक को पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार बीते रोज नेतराम कोली पुत्र हल्के राम कोली निवासी आमोलपठा करैरा से शादी के कार्ड लगाकर लौट रहा था। जैसे ही युवक कुशवाह होटल के पास अमोलपठा की औैर मुड रहा था। तभी शिवपुरी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।
जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।