शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाली मिलन वाटिका से बीते रोज शादी में खाने गई महिला का बैग चोर चुराकर ले गए। बैग में सोना.चांदी सहित नगदी रखी हुई थी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। जमील पुत्र मोहम्मद खान निवासी महाराणा प्रताप कॉलोनी शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ बीते रोज मिलन वाटिका शिवपुरी में आयोजित शादी समारोह में सम्मलित होने के लिए गए हुए थे।
यहां शादी समारोह से महिला का बैग कोई चोर चुराकर ले गया। जब किसी काम से महिला ने बैग देखा तो वह गायब था। बैग गायब होने की सूचना महिला ने पति को दी जिस पर शादी में बैग को खोजा लेकिन वह नहीं मिला।
महिला के पति ने बताया कि बैग में सोना.चांदी के आभूषण सहित नकदी रखी हुई थी। कुल मिलकर 90 हजार रुपए का सामान बैग में रखा हुआ था वह चोरी हो गया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।