शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम रामपुर से बीते रोज एक 14 वर्षीय किशोरी घर से लापता हो गई। मामले में परिजनों ने संदेही के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस को शिकायत में किशोरी के परिजनों ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री बीते सुबह के समय घर से बिना बताए कहीं चली गई। जब वह काफी देर तक घर से लौटकर नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन किशोरी का कहीं कुछ पता नहीं चल सका।
वहीं किसी ने उन्हें बताया कि उनकी पुत्री को फतेहाबाद जिला आगरा का रहने वाला अमरेश गुर्जर निवासी धुर्रा शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है।
जिसके बाद परिजन थाने आए और उक्त युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।