शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले फतेहपुर वायपास शिवपुरी पर हार्डवेयर की दुकान से चोर 70 हजार का सामान चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
हार्डवेयर दुकान के संचालक सीताराम पुत्र छोटेलाल लखेरा निवासी शंकर कॉलोनी शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी फतेहपुर वायपास पर हार्डवेयर की दुकान है। उन्होंने बताया कि बीते रोज जब वह अपनी दुकान पर गए तो देखा कि उनकी दुकान की दीवार को किसी ने तोड दिया है।
तलाशी लेने पर पता चला कि दुकान में से चोर तांबे की लीडए बैल्डिंग लीड एवं नकदी मिलाकर कुल 70 हजार का सामान चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने सीताराम की शिकायत पर चोरों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।