भातिसीपु बल ने दिवंगत कर्मचारियों के परिवार की सहायता की

Updesh Awasthee
0
करैरा। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा दिवंगत कर्मचारियों के परिवारों के सहायतार्थ कुछ सुविधाएं दी जाती हैं। इन्हीं कल्याणकारी गतिविधियों के तहत बल की वेल्फेयर इकाई हिमवीर वाईव्ज वेल्फेयर एशोसिएशन ने दिवंगत कर्मचारियों की पत्नियों के लिए कुछ उपहार संगठन की विभिन्न् युनिटों को भेजे हैं जो कि संबंधित युनिटों द्वारा दिवंगतों की पत्नियों को प्रोत्साहन के लिए दिए जा रहे है। ये उपहार बल केंद्रीय हावा कार्यालय 22.वीं वाहिनी के सौजन्य से प्रदान किए गए हैं। 

इन्हीं कल्याणकारी गतिविधियों के चलते आरटीसी करैरा ने संस्थान के जिम्मेदार कर्मचारियों के जरिए उपहारों को निरीक्षक मुन्नलाल व सहायक उप निरीक्षक महादेव प्रभावित परिवारों को उनके घर जाकर सम्मान के साथ वितरित करवाया गया। यह कल्याणकारी कार्य संस्थान के प्रमुख भंवर सिंह उप महानिरीक्षक के दिशा निर्देशन में किया गया। 

इस कार्य में कमान अधिकारी हरेन्द्रसिंह चैहान द्वितीय-कमान तथा संस्थान के कल्याण अधिकारी दुष्यंतराज जायसवाल द्वितीय-कमान द्वारा भी अहम भूमिका निभाई गई। इस कल्याण के कार्य के दौरान दिवंगतों के परिवारों के दुख- तखलीफ की जानकारी भी संस्थान के प्रतिनिधि के माध्यम से ज्ञात की गई।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!