शिवपुरी। पिता धनपाल पुत्र भगवानसिंह ने बताया कि उनका पुत्र शैतान सिंह उम्र 45 साल घर से खेत की कहकर निकला था। कुछ देर बाद उन्हें सूचना मिली कि उनके पुत्र शैतान सिंह का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। घायल को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से उसे शिवपुरी रैफर कर दिया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर घायल हो गया जिस कारण उसकी मौत हो गई। वाहन चालक कौन था इसका पुलिस को अभी तक पता नहीं चल सका है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।