कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाली लुकवासा ग्राम में अरुण पुत्र ओमकारसिंह रघुवंशी निवासी लुकवासा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बीते रोज शाम के समय उसकी दुकान पर राहुल शर्मा निवासी डांगोरा कपड़े खरीदने के लिए आया हुआ था। जिस पर वह गंदे जूते लेकर दुकान में घुस गया। इस बात को लेकर जब राहुल से कहा कि वह अपने जूते बाहर उतार आए दुकान गंदी हो रही है। इस पर राहुल गुस्सा हो गया और थोड़ी देर में आने की कहकर चला गया। थोड़ी देर बाद राहुल आया तो वह अपने साथ तीन-चार लोगों को साथ में ले आया और उसके साथ गाली-गलौंज कर मारपीट कर दी व जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घटना में दुकानदार को चोटें आई जिसका उपचार स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।