महिला का मनचले ने रोका रास्ता, किया डर्टी टच

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बडोखरा में बीते रोज गांव के एक युवक ने घ्ार जा रही महिला के साथ रास्ता रोककर छेड़छाड़ कर दी। महिला ने पुलिस को बताया कि युवक उसका पीछा करता था। बीते रोज उसने रास्ते में रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला के विरोध करने पर युवक वहां से भाग गया। 

बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम बडोखरा की रहने वाली 24 वर्षीय आदिवासी महिला का विगत दिवस दोपहर के समय अपने घर जा रही थी तभी गांव के नाले के पास लाखनसिंह पुत्र इन्द्रभान सिंह यादव निवासी बायंगा ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला के चिल्लाने पर युवक वहां से भाग गया। महिला वहां से भागकर अपने घर आई और परिजनों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद महिला ने बदरवास थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर से पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 354 ताहि 3(2)(व्हीए) 3(1)(डब्ल्यू)(आई) एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!