शिवपुरी। अखिल भारतीय पाल महासभा शिवपुरी की पिछोर ब्लॉक की कार्यकारिणी गत रोज जिलाध्यक्ष एडव्होकेट रामस्वरूप बघेल के निर्देशन में पिछोर विधानसभा प्रभारी राजकुमार पाल एवं ब्लॉक अध्यक्ष देवसिंह पाल ने कर दी। इस कार्यकारिणी समारोह का संचालन शिक्षक सुदामा प्रसाद पाल ने किया। कार्यकारिणी में मनोनीत सभी पदाधिकारियों ने ईमानदारी व निष्ठा से समाज सेवा का संकल्प लिया और अभा पाल महासभा के प्रति अपनी जबावदेहिता प्रकट की।
कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर बालकिशन पाल दुर्गापुर, रतीराम पाल वंडा, अच्छेलाल पाल हिम्मतपुर, कोषाध्यक्ष मनोज पाल भौंती, बलराम पाल भितरगवां कालीपहाडी, सचिव अनिल कुमार पाल बाचरौन, सहसचिव नंदकिशोर पाल बंडा, कप्तान पाल मामौनी, मनोज पाल वल्देवपुर, संगठनमंत्री रामप्रकाश पाल बंडा, बालचंद्र पाल मानपुर, राजकुमार पाल कंचनपुर, प्रचार मंत्री संतोष पाल ऊमरीकलां, कमल सिंह पाल छिरवाहा, धनीराम पाल मानपुर, रामकिशन पाल कोटरा, महामंत्री शिवकुमार पाल पिछोर, मनीराम पाल बरगोरा, कदमसिंह पाल कछौआ, सहसंगठनमंत्री भगवत पाल हीरापुर, मीडिया प्रभारी शिशुपाल पाल पिपारा, रामनिवास पाल चिन्नोदी, रसपाल पाल पिछोर सदस्य के रूप मंे जितेन्द्र पाल फतेपुर, कैलाश पाल नगदेश्वर, रामसिंह पाल रही एवम विधानसभा उपाध्यक्ष रूपलाल पाल विजयपुर को मनोनीत किया गया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।