शिवपुरी। जिले के भौंती थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सान्हा में एक 17 वर्षीय किशोरी बीते रोज अपने घर से लापता हो गई। जब किशोरी घर पर नहीं मिली तो उसकी तलाश की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका जिसके बाद परिजन थाने गए और संदेही युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
ग्राम सान्हा की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी बीते रोज दोपहर के समय घर से अचानक कहीं चली गई। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो उसकी परिजनों ने आस-पड़ोस सहित ग्राम में तलाश की लेकिन किशोरी का कहीं कुछ पता नहीं चल सका।
इसके बाद किसी ने उन्हें बताया कि उनकी पुत्री को बोवी पुत्र जगदीश खंगार निवासी खोड़ के साथ देखा है जिस पर परिजन थाने गए और संदेही युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।