शिवपुरी। शिवपुरी में फोटोग्राफर यूनीयन के अध्यक्ष पद के चुनाव गुरूवार को आयोजित हुए। जिसमें अध्यक्ष पद के दौड़ में दो फोटोग्राफर थे, घर्मेन्द्र जोशी और नितिन शर्मा, जहां कमेटी द्वारा बेलेट पेपर से चुनाव कराए गए जिसमें शहर के सभी फोटोग्राफरों ने बढ़चढ़ कर मतदान किया।
चुनाव में मत क्रमश: नितिन शर्मा को 57 मतपत्र प्राप्त हुए वहीं घर्मेन्द्र जोशी को 96 मतपत्र प्राप्त हुए और 4 मत नोटा पर गए। 39 मतों से घर्मेन्द्र जोशी को जीत हासिल हुई। इस अध्यक्ष पद की जीत पर शहर के सभी फोटोग्राफरों ने घर्मेन्द्र जोशी को बधाई दी हैं।
साथ ही फोटोग्राफर एशोसिएशन की कोर कमेटी को भी बधाई जिसने शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संम्पन कराया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।