शिवपुरी। शिवपुरी जिले के ग्राम टपरपुरा में एक आदिवासी युवक ने पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। युवक ने फांसी क्यों लगाई इसका कारण अभी पता नहीं चल सका है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
प्रेम आदिवासी पुत्र शंकरिया आदिवासी निवासी टपरपुरा पोहरी बुद्धवार को अपने खेत पर गया हुआ था जहां उसने महुआ के पेड़ पर रस्सी डालकर फांसी लगा ली। जब इसकी सूचना परिजनों को मिली तो वह भागकर खेत पर गए और घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पेड़ से उतरवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।