मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना में 16 अप्रैल से डलेगी 28 करोड़ की राशि

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। म.प्र. में किसानों ने पिछले साल जब अपनी गेहूं और धान की फसल पूरे दाम पर बेची थी तब सोचा भी नहीं होगा कि उस फसल पर अलग से लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सिंह ने ‘‘कृषक समृद्धि योजना’’ शुरू कर किसानों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया। इस योजना के तहत 16 अप्रैल 2018 को प्रदेश के साथ-साथ शिवपुरी जिले के 15 हजार 563 पंजीकृत कृषकों के खातों में 28 करोड 27 लाख 77 हजार 198 रूपए की प्रोत्साहन राशि जमा होगी। 

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजनांतर्गत रबी वर्ष 2016-17 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जित गेहूं तथा खरीफ 2017 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान पर 200 रूपए प्रति क्विंटल की दर से प्रोत्साहन राशि आरटीजीएस/एनईएफटी के माध्यम से गेहूं फसल के 15435 पंजीकृत कृषकों के बैंक खातों में कुल 28 करोड़ 11 लाख 68 हजार 958 रूपए तथा धान फसल 128 पंजीकृत कृषकों के बैंक खातों में कुल 16 लाख 8 हजार 240 रूपए का भुगतान किया जाना है।

लाभांवित कृषक रकवे संबंधी राजस्व अभिलेख, आधार कार्ड, मोबाइल नम्बर तथा बैंक खाता क्रमांक की जानकारी सहित अधिकृत प्राथमिक कृषि सहकारी साख समिति में संपर्क करें। बैंक खाता नम्बर में त्रुटि पाई जाने वाले कृषकों के खाता नम्बर को सुधार कर संबंधित कृषक के दूरभाष पर संदेश जारी किया गया है। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!